” बेंच एक ही मगर उसके दाहिनी तरफ शराब लेकर बैठने से होगी जेल और बाएं तरफ शराब लेकर बैठेंगे तो कोई मना नहीं करेगा ,,

बिलासपुर // एक बार फिर हम महाराष्ट्र और गुजरात की सरहद पर बसे नवापुर स्टेशन की बात कर रहे हैं। इस स्टेशन पर शराब लेकर बेंच की दाहिनी तरफ बैठेंगे तो जेल पहुंच जाएंगे, बायीं तरफ बैठेंगे तो कोई बात नहीं ।
पश्चिम रेलवे के मुंबई डिवीजन (Mumbai Division of Western railway) में नवापुर (Navapur) एक अनोखा स्टेशन है, जिसके प्लेटफार्म पर आप शराब की बोतल लेकर जा सकते हैं और नहीं भी जा सकते हैं। दरअसल इस स्टेशन का आधा हिस्सा महाराष्ट्र (Maharashtra) में पड़ता है जबकि आधा हिस्सा गुजरात (Gujrat) में। गुजरात में शराब बंदी है जबकि महाराष्ट्र में ऐसी बात नहीं है। इसलिए स्टेशन के महाराष्ट्र वाले हिस्से में कोई शराब की बोतल लेकर जा सकता है, पर गुजरात वाले हिस्से में लेकर जाएंगे तो जेल जाने की नौबत आ सकती है।
मुंबई डिवीजन का नवापुर रेलवे स्टेशन अपनी भौगोलिक स्थिति के लिए जाना जाता है। दरअसल जब यह स्टेशन बनाया गया था, तब महाराष्ट्र और गुजरात का बंटवारा नहीं हुआ था। उस समय यह बाम्बे प्रेसीडेंसी में आता था। बाद में जब अलग गुजरात राज्य का गठन हुआ है तो महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा रेखा स्टेशन के बीचो-बीच गुजरी।
बेंच की बायीं तरफ शराब लेकर बैठ सकते हैं
इस स्टेशन पर दशकों पुराना लकड़ी का एक बेंच पड़ा हुआ है, उस पर भी गुजरात और महाराष्ट्र का बार्डर बना हुआ है। बेंच की बायीं तरफ का हिस्सा महाराष्ट्र में है, जहां शराब बंदी नहीं है। मतलब वहां आप शराब की बोतल लेकर आएंगे तो दिक्कत नहीं है। लेकिन जैसे ही दाहिनी तरफ, मतलब गुजरात वाले हिस्से में बैठेंगे तो पुलिस पकड़ कर जेल भेज सकती है, क्योंकि गुजरात में शराब बंदी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़16/11/2026बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 120 करोड़ रुपए के 16 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.. शिक्षा, खेल, कला एवं समाजसेवा के क्षेत्र की 28 प्रतिभाएं सम्मानित..
प्रशासन16/11/202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी जिला कार्यालय बिलासपुर से जारी नहीं हुआ ऐसा कोई आदेश, जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
छत्तीसगढ़16/11/2026सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण…
धर्म-कला -संस्कृति16/11/2026अरपा तट पर आस्था का ऐसा उजास, सूर्यास्त के साथ गूंज उठे छठी मैया के जयकारे, छठ व्रतियों का का उमड़ा जन सैलाब.. सूप, दउरा और ठेकुआ में जीवित है लोकसंस्कृति..
