बिलासपुर // भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत बी.पी.एल.श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम दांत बत्तीसी, नजर, पावर के चश्में, ट्रायपाड, टेट्रापाड, व्हील चेयर, वाकिंग स्टिक इत्यादि उपकरणों को निःशुल्क प्रदान करने का प्रावधान है। जिले में इन उपकरणों को प्रदाय करने के लिये वरिष्ठ नागरिकों का परीक्षण शिविर मरवाही विकासखंड क्षेत्र हेतु 9 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से सद्भावना भवन गुरूकुल जनपद पंचायत गौरेला में, तखतपुर, कोटा, मस्तूरी विकासखंड क्षेत्र हेतु 10 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से तिलक नगर वार्ड, सामुदायिक भवन, छत्तीसगढ़ भवन के पास बिलासपुर में तथा बिल्हा विकासखंड क्षेत्र एवं बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र हेतु 11 दिसंबर 2019 को प्रातः 10 बजे तिलक नगर वार्ड, सामुदायिक भवन, छत्तीसगढ़ भवन के पास बिलासपुर में आयोजन किया जायेगा।
परीक्षण शिविर में बी.पी.एल.कार्ड, सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड का प्रमाण पत्र जो कि जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया हो, दुर्बलता प्रमाण पत्र जो कि जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, आवासीय प्रमाण पत्र हेतु आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड जिसमें सीनियर सिटीजन की जन्म तिथि का उल्लेख हो तथा एक पासपोर्ट साईज के फोटोग्राफ के साथ उपस्थित होने कहा गया है। शिविर आयोजन हेतु संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग बिलासपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
