बिलासपुर // मंगलवार की सुबह निगम कमिश्नर ने राजकिशोर नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर जोन कमिश्नर पर नाराजगी जाहिर करते हुए हफ्ते भर के भीतर सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।
निगम कमिश्नर द्वारा सफाई व्यवस्था और बेहतर करने हर रोज अलग-अलग क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार की सुबह अशोक नगर सरकंडा मुख्य मार्ग होते हुए राजकिशोर नगर क्षेत्र एवं मोपका मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जगह-जगह कचरे के ढेर मिलने सफाई कर्मचारियों के कार्यों की स्थिति एवं संख्या स्पष्ट नहीं होने पर कमिश्नर ने जोन कमिश्नर अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जाहिर की गई। निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे ने राजकिशोर नगर पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था हफ्ते भर के अंदर ठीक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं है जगह-जगह कचरे के ढेर मिलना आम बात है। उन्होंने जोन कमिश्नर, ठेकेदार, स्वास्थ्य अधिकारी एवं उपायुक्त को एक साथ बैठकर क्षेत्र की सफाई का प्रॉपर प्लान बनाने और सफाई कराने के निर्देश दिए। मांग के अनुसार क्षेत्र में संसाधन बढ़ाने की बात कही है । निरीक्षण के दौरान उपायुक्त खजांची कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओंकार शर्मा, नोडल अधिकारी अनुपम तिवारी सहित लायन सर्विसेज एवं दिल्ली एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
15 जनवरी तक हो मैदान का निर्माण
कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने साइंस कॉलेज स्थित निर्माणाधीन मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान, सभा स्थल, पार्किंग आदि की जानकारी ली और 15 जनवरी तक मैदान निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
