बिलासपुर // मंगलवार को मेयर रामशरण यादव राघवेन्द्र राव सभा भवन स्थित चल रहे हवाई सेवा के लिए अखंड धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व में शहर की राजनीति की जरूरत होने की बात कही।
राघवेंद्र राव सभा भवन में बिलासपुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने अखंड धरना प्रदर्शन के 95 वें दिन शहर के पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शामिल होकर अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर मेयर ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर के समग्र विकास के लिए कार्य करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए केंद्रीय राजनीति में शहर के लोगों का सक्रिय भूमिका होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्र नेताओं को केंद्रीय राजनीति तक पहुंच बनाने और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास के लिए कार्य करने कि अपील की। मंगलवार के प्रदर्शन में सीएमडी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मुंशीराम उपवेजा, पार्षद रविंद्र सिंह, विजय केसरवानी, राजकुमार तिवारी, भंडारी, सुशांत शुक्ला सहित पूर्व में छात्र संघ के पदाधिकारी से लेकर वर्तमान के विभिन्न कालेजों के छात्रसंघ पदाधिकारी शामिल हुए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized30/05/2026सराफा उद्योग के लिए ऐतिहासिक फैसला,, रायपुर में विकसित होगा 10 एकड़ में जेम्स एंड ज्वेलरी हब,, सालों पुरानी मांग को मंजूरी,, अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…
Uncategorized30/05/2026सुशासन तिहार बना सियासी रणभूमि,, नेताओं की तीखी तकरार चर्चा में,, विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला आमने-सामने,, कार्यक्रम स्थल बना अखाड़ा…
बिलासपुर30/05/2026तमनार जनसुनवाई विवाद : एक ही व्यक्ति पर 4 एफआईआर,, गिरफ्तारी पर सर्वोच्च न्यायालय की रोक,, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत…
हाईकोर्ट29/05/2026कॉलेज की मनमानी,, हाईकोर्ट की दखल से छात्र को मिली राहत,, अब दे सकेगा एग्जाम,, पोर्टल बंद कर परीक्षा से वंचित करने का आरोप…
