
महाराष्ट्र // महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनने के बाद से ही कांन्ग्रेस,रांकापा और शिवसेना नेताओ के बीच कोई न कोई विवाद चल ही रहा है। ताजा मामला एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के बयान और उस पर काँग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की प्रतिक्रिया से शुरु हुआ है। एनसीपी नेता राजेन्द्र आव्हाड ने महाराष्ट्र के बीड में एक जनसभा को संबोधित करते हुये कह डाला कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश मे लोकतंत्र का गला घोंटकर आपातकाल लगाया था। उनके इस भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अशोक चव्हाण ने कहा कि कोई व्यक्ति हमारे नेताओं पर ऐसी टीका टिप्पणी न करे। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे समय पर मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अशोक चव्हाण के इस रिएक्शन पर बड़ी मासूमियत से बोलते हुए एनसीपी नेता राजेन्द्र आव्हाड ने कहा कि उन्होंने कोई गलत बात नहीं कही है। कुल मिलाकर ये मामला अभी सुलझता नही दिखता।
एक तो वीर सावरकर को लेकर शिवसेना और कांग्रेस में मची रार भी समय समय पर तल्ख रूप धारण कर लेती है। उस पर अब इंदिरा जी को लेकर कांग्रेस व एनसीपी में मचे झगडे का यदि स्थायी हल नहीं निकाला जाता तो ये महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार के दिन कम करते रहेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
