केरल में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले को लगेगा 10000 रूपय जुर्माना: केरल सरकार ने लिया निर्णय ,,
लॉकडाउन के तमाम नियमों को आने वाले एक साल 21 जुलाई 2021 तक के लिए किया लागू ,,
केरल सरकार ने कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए बहुत से ऐसे कदम उठाए हैं जिनका पूरे देश में अनुसरण किया जाना चाहिए। मसलन केरल सरकार ने यह माला है कि अभी कोविड-19 के संक्रमण के खिलाफ जारी जंग और भी आगे कई वहां तक चलेगी। इसलिए इस संक्रमण से बचाव के लिए वर्तमान समय में लागू लॉकडाउन के तमाम नियम कायदे आने वाले 1 साल तक अर्थात 21 जुलाई 2021 तक के लिए केरल में लागू ही रहेंगे। ऐसा निर्णय केरल सरकार ने लिया है। इसी तरह आने वाले 1 साल तक किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क लगाएं दिखने वाले व्यक्ति पर ₹10000 का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है।
सरकार ने लोगों को ताकीद की है कि वे घर से बाहर निकालते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहने। मास्क नहीं लगाने पर उन्हें ₹10000 जुर्माना भरना होगा। इसी तरह केरल सरकार ने लॉकडाउन के दौरान शादियों सभाओं और रैलियों और अन्य पारिवारिक के साथ सामाजिक राजनीतिक धार्मिक आयोजनों में किसी भी हालत में भीड़ नहीं करने के नियमों को भी आने वाले 1 साल तक यथावत लागू रहने का निर्णय लिया है। मतलब केरल में आने वाले 1 साल तक शादियों में अधिक से अधिक 50 तथा अंतिम संस्कार में अधिक से अधिक 20 लोगों के ही शामिल रहने का नियम आगे भी लागू रहेगा। इसी तरह सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी केरल सरकार ने सख्त नियम कायदे बनाए हैं जो 1 साल बाद 21 जुलाई 2021 तक जारी रहेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
बिलासपुर06/05/2026स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था… समाजसेवी प्रवीण झा के निवास में भक्तिमय भजन और प्रसाद वितरण…
