शराब कार्यवाई में गड़बड़ी और लापरवाही में 2 आरक्षक निलंबित तो वहीं सूचना लीक करने वाली महिला आरक्षक की वेतन कटौती …
बिलासपुर, मई, 29/2023
बिलासपुर में अवैध शराब की कार्यवाही में संदिग्ध भूमिका पर कोटा थाना के दो आरक्षको को निलंबित किया गया है। वही एक अन्य प्रकरण में कार्यवाही की सूचना लीक करने पर जांचोपरांत महिला आरक्षक के वेतन में कमी करने का आदेश पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जारी किया है। नशे के खिलाफ कार्यवाही में गड़बड़ी और कर्तव्य में लापरवाही पर यह कड़ी कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही और जागरूकता अभियान निजात चलाया जा रहा है। नशे विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि नशे के व्यापारियों पर कार्रवाई में कोई कोताही न बरती जाए। एक सप्ताह पूर्व कोटा क्षेत्र में एक डिस्टलरी से निकले 26 पेटी अवैध शराब जप्त की गई थी। जिसमें एफआईआर दर्ज किया गया और तीन आरोपियों को जेल भेजा गया। जिसमें डिस्टलरी के कर्मचारियों की भी मिलीभगत सामने आई है, जिनकी तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही दौरान कोटा थाने के आरक्षक आशीष वस्त्रकार एवं मिथिलेश सोनवानी की संदिग्ध भूमिका पाई गई, जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने उन्हें मौखिक आदेश पर रक्षित केंद्र भेज दिया था। प्रारंभिक जांच उपरांत सोमवार को दोनो आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
अन्य एक प्रकरण में पिछले वर्ष पचपेड़ी थाना में शराब की रेड कार्रवाई में एक महिला आरक्षक पर सूचना लीक करने का आरोप लगने पर विभागीय जांच करवाई गई थी। जांच सिद्ध पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने संचयी प्रभाव से वेतन में कमी कर दी है और उक्त महिला आरक्षक चंदा यादव को पुलिस लाइन में पदस्थ करने का आदेश दिया है। नशे के सौदागरों को संरक्षण और कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित और कठोरतम कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/06/2026बिलासपुर में अपराध का खूनी चेहरा,, एक दिन में दो- दो हत्याएं और कई सवाल,, वारदात के बाद गिरफ्तारी लेकिन बढ़ते अपराध पर कब कैसे लगेगी लगाम ?…
बिलासपुर16/06/2026बिलासपुर के हॉकी सितारे अवि मानिकपुरी को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि… बिलासपुर, छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : विजय केशरवानी…
Uncategorized16/06/2026करोड़ो का मल्टीलेवल पार्किंग बना सफेद हाथी… सड़क पर पार्क हो रही गाड़ियां… कार्यवाई का भी डर नही… निगम प्रशासन और यातायात को मुह चिढ़ाती तस्वीर…
छत्तीसगढ़15/06/2026सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त… 8 को कारण बताओ नोटिस, 2 ठेकेदारों पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से मंगाया प्रतिवेदन…
