दो गुटों में गैंगवार… देर रात तक खुले बार के बाहर चले हथियार… वर्चस्व की लड़ाई… आपसी झगड़े मे फैल रही शहर में दहशत…
बिलासपुर, मई, 07/2023
न्यायधानी से देर रात दो गुटों के बीच गैंगवार की घटना सामने आई है जहां पुरानी रंजिश के चलते दो गुट हुए आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए फरसा और अन्य हथियार के साथ हमला कर उसे घायल कर दिया गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इस घटना के बाद घायल युवक को आनन फानन में इलाज के अस्पताल ले जाया गया। जहा उसका इलाज चल रहा है।
दरअसल पूरा मामला पुराने बस स्टेंड के पास स्थित होटल हैवेन्स पार्क के सामने की है। बार में चकरभाठा क्षेत्र के रहने वाले भास्कर वर्मा अपने दोस्तो के साथ आया था। शहर के ही दूसरे गुट अपनी किसी पुरानी रंजिश को भुनाने के लिए ताक में बैठे हुए थे। जैसे ही युवक बार से बाहर आया उसके ऊपर दस से पंद्रह लोग हाथ में हथियार लिए उसके ऊपर टूट पड़े और उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर वहा से भाग खड़े हुए।घटना के बाद घटना स्थल में खून के दाग और कुछ हथियार भी पड़े हुए मिले।जिससे यह तो स्पष्ट होता हैकि घटना को अंजाम देने वाले किसी बड़ी घटना करने का प्लान कर आए थे।
घटना को लेकर तारबहर के थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि नवीन गोस्वामी निवासी चकरभाटा ने FIR दर्ज कराई है उसने बताया कि शनिवार की रात हैवन्स पार्क होटल के सामने पीड़ित भास्कर वर्मा को पुरानी रंजीश की वजह से बदला लेने के लिए एक राय होकर फरसा नुमा हथियार से मारने के नियत से वार करने पर गंभीर चोट आने से इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना क्रम में तत्काल घटना में संलिप्त चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है और मामले।की जांच जारी है।
देर रात खुले रहते बार……
गैंगवार की घटना के बाद कई सवाल सामने आ रहे है। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा रहा है। शहर की बारे देर रात तक संचालित होती है जबकि नियम में 12 बजे बार बंद करना है लेकिन नियम दरकीनार कर 2 बजे तक संचालित करने क्या इनको विशेष अनुज्ञा दी गई है ? शहर में निजात अभियान के तहत लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमे कार्यवाई भी की जा रही है बावजूद इसके कैसे खुलेआम इतने सारे लोग हथियार लेकर घटना को अंजाम देने शहर के मुख्य एरिए में पहुंच गए। निजात अभियान का असर क्या इस बार संचालक के आगे नतमस्तक है। ऐसे बहुत से सवाल है जो पुलिस प्रशासन की पुलिसिंग की पोल खोल रही है।
गिरफ्तार आरोपी…
1. काव्य गढ़ेवाल पिता उमेश गढ़ेवाल निवासी कोनी,
2. सिद्धार्थ शर्मा पिता राकेश शर्मा निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन,
3. प्रिंस शर्मा निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर,
4. आयुष मराठा, कुदुदंड
Author Profile

Latest entries
राजनीति2023.05.28रामवन पथ गमन के सहारे सनातन धर्म और संस्कृति की जागृत आस्था का राजनीतिजक उपयोग कर रही प्रदेश सरकार – पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल
धर्म-कला -संस्कृति2023.05.26छ.ग. कलमकार मंच का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 30 मई को बिलासपुर में आयोजित…
बिलासपुर2023.05.24पुराना बस स्टैंड के जलभराव से मिलेगी स्थाई मुक्ति… बड़ा नाला का किया जा रहा निर्माण… यातायात सुगम बनाने परिवतिर्त किया गया मार्ग…
बिलासपुर2023.05.24निजात अभियान : सरकंडा थाना क्षेत्र में नशा सेवन करने वालो की कराई गई काउंसलिंग… डाक्टरों ने बताया स्वयं को बचाने के उपाए… नशे के विरूद्ध लिया संकल्प…
