रायपुर // कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के रोकने के लिए पूरे देश में लॉक-डाउन को 3 मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है. यद्यपि लॉकडाउन की अवधि में फल-सब्ज़ी आदि की दुकाने खुली रखने की अनुमति दी गई है फिर भी फिज़िकल डिसटेंसिंग बनाए रखने के लिये यह अच्छा होगा कि फल एवं सब्ज़ी की घर पहुंच सेवा ऑन-लाइन आर्डर करने पर लोगों को मिल सके. इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन की एजेंसी चिप्स व्दारा फल एवं सब्ज़ी घर बैठे ऑन लाइन आर्डर करने और फल तथा सब्ज़ी की घर पहुंच सेवा देने के लिए एक ऑन लाइन पोर्टल बनाया है जो http://cghaat.in/ पर उपलब्ध है. इस पोर्टल का शुभारंभ गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के व्दारा किया गया. वर्तमान में इसकी सेवाएं रायपुर शहर में उपलब्ध हैं, परन्तु 1-2 दिन के भीतर प्रदेश के सभी बड़े शहरों में इसी सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी ।
जो फल-सब्ज़ी वेंडर इस पोर्टल के माध्यम से सेवा देना चाहते हैं वे इस पर ऑन लाइन अपना पंजीयन कर सकते हैं. कलेक्टर व्दारा उनका अनुमोदन होते ही वे इस पोर्टल के माध्यम से आर्डर प्राप्त करना तथा घर पहुंच सेवा देना प्रारंभ कर सकते हैं.वेडरों के लिये यह सुविधा नि:शुल्क प्रदाय की जा रही है.
फल-सब्ज़ी खरीदने के इच्छुक ग्राहक इस पोर्टल पर पंजीयन करके अपने पसंद के वेंडर को ऑन लाइन आर्डर दे सकते हैं. ग्राहको के लिए भी पंजीयन नि:शुल्क है. फल एवं सब्जी का मूल्स ग्राहकों को ऑन लाइन दिखाई पड़ेगा. 150 रुपये से अधिक की खरीदी पर कोई डिलीवरी शुल्क भी नहीं लगेगा. वेबसाइट में एस.एम.एस. नोटिफिकेशन तथा आर्डर ट्रैकिंग की व्यवस्था भी की गई है. इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की शिकायत होने पर ग्राहक आ/न लाइन शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे. शीघ्र ही यह सेवा अन्य सामग्रियों जैसे दूध, किराना सामान, कपड़े, शहद, वनोपज, अंडे, आदि के लिए भी उपलब्ध होगी.
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
