बिलासपुर // नवगठित जिला पेन्ड्रा गौरेला मरवाही में आयोजित 2 दिवसीय अरपा महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की प्रथम वर्षगांठ पर अनेक विकास कार्यो की सौगात दी। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, मरवाही विधायक के.के. ध्रुव, पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा, सहित कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता हुए शामिल।
अरपा महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से आम जनता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए चेतावनी दी और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार चावल नही ले रही है। प्रधानमंत्री से मुलाकात कर हम अपनी बात रखेंगे अगर हमारी बात नागी मानी गयी तो फिर जनता के बीच जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 लाख मीट्रिक टन के बाद केंद्र सरकार धान नही ले रही है ऐसे में अगले साल धान खरीदी मुश्किल हो जाएगी सीएम बघेल ने कहा कि हम किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों को राशि दे रहे है, केंद्र सरकार उस पर रोड़ा अटका रही है जबकि केंद्र सरकार खुद किसानों के खाते में राशि डाल रही है लेकिन हम जब किसानों को राशि देते है तो उसे बोनस का नाम दिया जाता है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की प्रथम वर्षगांठ पर सीएम बघेल ने जिले को अनेक विकास कार्यो की सौगात दी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
