रायपुर // प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बाद कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने एक और बड़ा खुलासा अर्णव गोस्वामी के मामले में किया है जो भाजपा के और अरनव के झूठ और साजिश की पोल पट्टी खोल देता है। कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने बताया कि अर्नब गोस्वामी ने एक वीडियो शेयर कर कहा है कि रात 12.15 को उस पर जानलेवा हमला हुआ है, उसके कार पर काली स्याही फेंकी गई । जिस वीडियो में अर्नब अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी दे रहा है,उस वीडियो की मेटाडेटा रिपोर्ट बताती है कि वीडियो रात 8.17 बजे बनाई गई है। जबकि खुद अर्णव के अनुसार स्याही 12.15 बजे फेंकी गयी। अर्णव को बताना चाहिये कि हमला होने से 4 घंटे पहले वीडियो कैसे बना ???

कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने कहा है कि दरअसल एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने और , पुलिस प्रोटेक्शन पाने के लिए यह सारा ड्रामा किया गया है जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। आरपी सिंह वीडियो के जिस मेटाडाटा की बात कह रहे हैं वह उसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया के राष्ट्रीय समन्वयक गौरव बंधी द्वारा उपलब्ध कराई गई है. गौरव बंदी के ट्वीट की जानकारी उनके ट्विटर हैंडल पर जाकर जांच की जा सकती है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
