कटघोरा वनमंडल में घायल दंतैल हांथी हुआ स्वस्थ्य …
सीसीएफ बिलासपुर पंहुचे हांथी का हाल जानने ,दो दिनों से गुड़ के साथ ‘मैलोनेक्सस’ दवाई का दिया जा रहा था खुराख …

कोरबी // कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज अंतर्गत कोरबी सर्किल के ग्राम कोईलार गडरा, जंगल में पिछले दो दिनों से एक दतैल हाथी जिसके बायां पैर में अंदरुनी चोट लगने के कारण जंगल में भुखे प्यासे अचेत अवस्था में घूम रहा था। उसी बीच गस्त में निकले लालपुर बीट, क्षेत्र कंपार्टमेंट 336 के आसपास वन रक्षक अशोक श्रीवास, एवं प्रीतम पुराईन,ने देखा और तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराई,जिसकी सूचना सीसीएफ बिलासपुर अनिल सोनी को भी दी गई जिसे गंभीरता से लेते हुए आज बिलासपुर से वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज के कोरबी सर्किल अंतर्गत लालपुर जंगल में चोटिल हाथी का निरीक्षण किया । साथ ही वन रोपड़ कार्य को देखकर संतुष्टि जताई।
30 अगस्त को डीएफओ समा फारुकी, एवं एसडीओ अरविंद तिवारी,समेत रेंजर अश्वनी कुमार चौबे,अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल हाथी का मुआयना कर उसके इलाज के लिए पशु चिकित्सक से सलाह लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर दो दिन तक कोरबी चोटिया परिक्षेत्र सहायक अधिकारी एमके साहू, के उपस्थिति में उक्त लोनर दतैल घायल हाथी को,,मैलो नेक्सस,, नामक दवाई को दस किलो गुड़ के साथ लड्डू बनाकर उसे खिलाया गया ।
जहां एक सितंबर मंगलवार को घायल हाथी को जंगल मे सेवन करते व पानी पीते स्वस्थ हालत में देखा गया था। जिसमें वनरक्षक नागेंद्र जायसवाल, अशोक श्रीवास, प्रीतम पुराईन, मोतीराम सिदार, सहित मनोज कुमार, एवं गांव के वन प्रबंध समिति, तथा ग्रामीण जनो का योगदान सराहनीय रहा ।वही हाथियों का दल लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी बस्तियों में विचरण कर रहे हैं तथा वन विभाग हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जाकर सभी को सचेत कर जंगल में नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
