यात्रियों को सुविधा देने छत्तीसगढ़ के अंदर शुरू की गई तीन ट्रेनो की सेवा ….
छोटे स्टेशनों में जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा …

बिलासपुर // केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे यात्री सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में प्रयास कर रही है। 25 मार्च से देशभर में रेल सेवा अस्त व्यस्त हो गई थी।जिसके बाद धीरे-धीरे रेल परिचालन को सामान्य करने की कोशिश जारी है।मई महीने से जहां ऐसी ट्रेनों को शुरू किया गया। तो वही 1 जून से नॉन एसी ट्रेनों का परिचालन भी शुरू किया जा चुका है .भले ही ट्रेन स्पेशल के रूप में चल रही है।लेकिन बिलासपुर जोनल मुख्यालय से जो ट्रेनें गुजर रही है उससे लोग अपने निर्धारित स्थान तक सुविधाओं के बीच पहुंच तो रहे हैं। वहीं अब भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ के अंदर भी स्पेशल ट्रेनें प्रारंभ करने की दिशा में पहल कर दी है। जिसके तहत दुर्ग से अंबिकापुर कोरबा से रायपुर के बीच स्पेशल ट्रेन 4 सितंबर से प्रारंभ करने की घोषणा कर दी है। इसके तहत दुर्ग से अंबिकापुर के लिए स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन चलेगी तो वहीं कोरबा से रायपुर की ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलेगी जबकि रायपुर से केटी के बीच चलने वाली डेमू स्पेशल भी रोजाना यात्रियों को अपनी सेवा उपलब्ध कराएगी। निश्चित तौर पर पैसेंजर सर्विस ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। खासकर उन यात्रियों के लिए यह सुविधा बेहतर मानी जाएगी, जो छोटे स्टेशनों में यात्रा कर अपने निर्धारित स्थान तक पहुंचते हैं ।क्योंकि अभी तक केवल प्रमुख स्टेशनों में ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जा रहा था। जिससे लोगों को आवाजाही में कठिनाई हो रही थी। लेकिन अब पैसेंजर के साथ स्पेशल ट्रेन की सौगात मिलने से लोगों को अपने निर्धारित स्थान तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
बिलासपुर08/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर पुनः सुशोभित हुए सुधीर झा…
