कोविड वैक्सीन संयंत्रों के दौरे को लेकर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने की PM मोदी की तारीफ… आनंद शर्मा बोले- अहमदाबाद, हैदराबाद, पुणे दौरे से कोरोना वॉरियर्स का बढ़ेगा हौसला… इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने की थी पीएम मोदी के दौरे की आलोचना..
नई दिल्ली // पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कोरोना वैक्सीन तैयार कर रही कंपनियों के संयंत्रों का दौरा करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। आनंद शर्मा ने कहा कि इससे भारतीय वैज्ञानिकों का सम्मान हुआ है और इन संस्थानों की स्वीकार्यता को दर्शाता है, जिन्हें भारत ने कई दशकों में स्थापित किया है। शर्मा ने यह तारीफ ऐसे समय में की है जब कांग्रेस पीएम मोदी की आलोचना कर रही है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने किसान आंदोलन के बीच किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर निशाना साधा था।शर्मा ने किया ट्वीटअपने ट्वीट में आनंद शर्मा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला की यात्रा भारतीय वैज्ञानिकों और कोविड-19 के लिए टीका तैयार करने के उनके काम का सम्मान है। यह उन संस्थाओं का भी सम्मान एवं स्वीकार्यता है, जिन्हें भारत ने कई दशकों में तैयार किया है, जिनमें भारत को दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता बनाने की विशेषज्ञता और क्षमता है। प्रधानमंत्री से आग्रह है कि टीका उपलब्ध होने पर कुशल और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चिचत करे।
कांग्रेस ने की थी आलोचना…
इससे पहले कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस दौरे की आलोचना की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैदराबाद पुणे और अहमदाबाद की यात्राएं प्रचार केंद्रित है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
