रायपुर // रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा की है,घोषणा के बाद से ही टिकट बटवारें को लेकर कार्यकताओं में नाराजगी देखने को मिली,बहुत से कार्यकर्ताओं ने टिकट ना मिलने को लेकर बड़े नेताओं पर निष्ठावान और जमीनी कार्यकर्ताओ को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया, सूची में नाम ना होने से नाराज़ कार्यकर्ता दिनेश पाण्डेय ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है..
बतादे के दिनेश पाण्डेय कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए थे सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता रहे उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा है कि मै दिनेश पाण्डेय मेरा जन्म एक कांग्रेसी परिवार में हुआ, विगत 30 वर्षों से मै रायपुर के ब्लाक कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों में रहते हुए कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान एवँ सक्रिय कार्यकर्ता रहा हूँ कांग्रेस पार्टी के तमाम धरना, प्रदशर्न जनांदोलनो में सक्रियता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज किया ,आज कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के द्वारा वार्ड पार्षदों के टिकट वितरण में सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से आहत हो कर मैं कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ ।
आपको बतादें की टिकट बंटवारे को लेकर सिर्फ रायपुर ही नही बल्कि बिलासपुर सहित दूसरे जिलों में भी बहुत से कार्यकर्ता है जिनको टिकट ना मिलने के बाद से नाराज़ चल रहे है, जिसका पार्टी को नुकसान भी हो सकता है ?
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
