बिलासपुर, अक्टूबर, 15/2024
प्रयागराज स्टेशन में यार्ड रीमाडलिंग कार्य सारनाथ का बदला रूट…
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन में यार्ड रीमाडलिंग कार्यों के फलस्वरूप सारनाथ एक्सप्रेस एवं दुर्ग- नौतनवा- दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं | इसी कड़ी में यार्ड रीमाडलिंग काम की वजह से उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण इस मंडल से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
इन गाड़ियों का बदला रूट…
🔴 दिनांक 17 से 20 अक्टूबर 2024 को दुर्ग से चलने वाली संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार मार्ग होकर चलेगी ।
🔴 इसी प्रकार दिनांक 18 से 21 अक्टूबर 2024 को छपरा से चलने वाली संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर मार्ग होकर चलेगी।
🔴 दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को दुर्ग से चलने वाली संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जफराबाद-सुल्तानपुर-अयोध्या मार्ग होकर चलेगी।
🔴 इसी प्रकार दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को नौतनवा से चलने वाली संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया अयोध्या-सुल्तानपुर-जफराबाद-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर मार्ग होकर चलेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
छत्तीसगढ़28/06/2026बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन,, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क, स्वर्ण कला बोर्ड और सुरक्षा से लेकर हॉलमार्किंग तक हुई चर्चा,, डिप्टी सीएम ने दिए आश्वासन…
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
