बिलासपुर, अक्टूबर, 22/2024
“सबका साथ सबका विकास” बीजेपी का सदस्यता अभियान… मनीष अग्रवाल पदाधिकारियों के घर पहुंच बनाए सक्रिय सदस्य…
सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सब पर विश्वास की धारणा के साथ भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान सामान्य सदस्यता नवीनीकरण एवं नए सदस्य बनाए जाने 2 सितंबर से राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा प्रारंभ कर , प्रदेश जिला मंडल शक्ति केंद्र इकाई केंद्र तक सभी को एक निश्चित मापदंड के अनुसार टारगेट दिया गया, विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी 10 करोड़ सदस्य के रूप में भाजपा के सदस्य बन चुके हैं।

भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश सदस्यता प्रभारी क्षेत्रीय विधायक सांसद जनप्रतिनिधि एवं समस्त पदाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता मेहनत और लगन के साथ अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान में तन्मयता एवं लगन के साथ सदस्यता अभियान कार्य को निष्पादित किया।

आगामी संगठन इकाई केंद्र शक्ति केंद्र मंडल जिला प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर नवीनीकरण एवं बदलाव हेतु संगठन चुनाव की दृष्टि से सक्रिय सदस्यता अभियान प्रारंभ हुआ , सदस्यता के दूसरे चरण में बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत 6 मंडल कार्यरत प्रत्येक मंडल को दो दो सौ सक्रिय सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उक्त कार्य को गति प्रदान करते हुए भाजपा दक्षिण मंडल के द्वारा सोशल एवं सामाजिक एक्टिवेट पर्सन के साथ-साथ डॉक्टर, आर्किटेक्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यवसायी, एवं भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया गया। सक्रिय सदस्य हेतु उक्त व्यक्ति को 50, 50 की संख्या सदस्यता पूर्ण करना एवं पार्टी के नियमानुसार पंजीकृत करते हुए सक्रिय सदस्यता की पात्रता को को मानते हुए ऑफलाइन सक्रिय सदस्य₹100 ऑनलाइन शुल्क एवं वर्षभर दीप कमल पत्रिका शुल्क ₹400 ऑफलाइन के साथ बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सदस्यता का अर्थ पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के प्रति एक नई जिम्मेदारी को निभाना पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है।

मंगलवार 22 अक्टूबर को दक्षिण मंडल में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, सेंट्रल बंगाली संगठन अध्यक्ष मानवेंद्र चटर्जी, सहजानंद सरस्वती भूमिहार समाज अध्यक्ष पाटलिपुत्र समिति के संरक्षक आरपी सिंह, डॉक्टर अशोक अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ, सीए ओम मोदी, व्यापार विहार मर्चेंट एसोसिएशन के सुनील सोंनथलीया, सुनील तुलसियान, श्याम जाजोदिया, विजय गुप्ता, संजय छापरिया, जवाहर सराफ, भाजपा पदाधिकारी मनीष गुप्ता, धीरेंद्र केसरवानी, श्रीमती आर विभाराव बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, आदि को सदस्यता टोली के भाजपा संगठन सदस्यता प्रभारी मनीष अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, राम साहू,अमित राठी के द्वारा पहुंच कर सक्रिय सदस्य बनाया गया यह अभियान निर्धारित अवधि के अंतर्गत गतिमान रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
अन्य12/05/2026जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद… करीब 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
बिलासपुर12/05/2026करोड़ों की सड़क में भ्रष्टाचार का खेल ? बनते ही उखड़ी सड़क,, PWD के अफसर गायब,, ठेकेदारों पर मिलीभगत का आरोप,, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा कलेक्टर से की शिकायत…
प्रशासन12/05/2026नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू… पार्षद के 1, सरपंच 2 और 16 पंच पदों के लिए होंगे उप चुनाव…
