बिलासपुर // नए सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पूर्व पार्षद और कांग्रेसी कार्यकर्तओं को सीएम सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी ने अंदर जाने से रोक दिया। रोके जाने से नाराज ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन की पुलिस अधिकारी से जमकर बहस हो गयी । दरसल पूर्व कांग्रेसी पार्षद तैयब हुसैन मुख्यमंत्री से मिलने न्यू सर्किट हाउस के अंदर जाना चाहते थे। लेकिन गेट में तैनात पुलिस के अधिकारी ने सुरक्षा का हवाला देकर ब्लाक अध्यक्ष व पूर्व पार्षद को अंदर जाने से रोक दिया पूर्व पार्षद से इसी बात को लेकर जमकर बवाल हो गया और दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो गयी। बहस बढ़ने के बाद स्तिथि बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने हस्तक्षेप कर किसी तरह से मामले को शांत करवाया ।
https://secureservercdn.net/198.71.233.179/nvo.f57.myftpupload.com/wp-content/uploads/2021/01/VID-20210104-WA0010.mp4?time=1609752249https://youtu.be/BtoNK_P0PjA
अभी ये विवाद की हवा रुकी भी नही थी कि कांग्रेस की आपसी गुटबाजी फिर सामने आ गयी इस बार विवाद हुआ विधायक शैलेश और तैयब के बीच ।
बिलासपुर के नए सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने पहुँचे विधायक शैलेश पांडे और ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन के बीच विवाद हो गया। दरसल ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर तैयब हुसैन सब से मुलाकात कर रहे थे। लेकिन जब वो बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे के करीब पहुँचे तो विधायक पांडे ने बधाई देने की जगह तैयब को कह दिया कि मैं तो चाहता ही नही था कि तुम दुबारा ब्लॉक अध्यक्ष बनो इसी बात पर विधायक शैलेश पांडे और ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन के बीच जमकर विवाद हुआ। ज्ञात हो कि सीएम बघेल नए सर्किट हाउस के बन्द कमरे में मीटिंग ले रहे है। वही बाहर विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष के बीच विवाद होता रहा। मालूम हो कि इससे पहले भी कई बार विधायक शैलेश पांडे और तैयब हुसैन के बीच विवाद की स्थिति बन चुकीं है। लेकिन अब की बार मुख्यमंत्री के दौरे के बीच उनसे मिलने पहुचे विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष का विवाद वहाँ उपस्थित कांग्रेसियों के अलावा अधिकारियों के बीच भी चर्चा का विषय बना रहा ।
” कोई विवाद नही हुआ है, ऐसी कोई बात मैने नही कही है, मामले की शिकायत को पार्टी फोरम में रखा जाएगा…. विधायक शैलेश पांडे ”
” ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन का कहना है कि “सर्किट हाऊस में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। ब्लॉक क्रमांक 1 का अध्यक्ष पुनः नियुक्त होने पर सभी मिलने वाले मुझे बधाई दे रहे थे। इसी तारतम्य में विधायक ने मुझसे कहा कि ‘मैं नहीं चाहता था कि आप रिपीट हों’ इस पर मैंने जवाब दिया कि आदरणीय मुख्यमंत्री एवं संगठन ने मुझे मेरी मेहनत देख कर रिपीट किया है। आपके विरोध के लिए आपका धन्यवाद “
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
