केंद्रीय कोयलामंत्री ने देश मे बिजली संकट को सिरे से नकारा… कहा नही है कोयले की कमी...
अक्टूबर , 13/ 2021, बिलासपुर
देश में पिछले कुछ दिनों से बिजली संकट को लेकर चर्चाएं गर्म हो रही है, जिसे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने सिरे से नकारा है । बिलासपुर पहुंचने के बाद कोयला मंत्री एसईसीएल के अंतर्गत आने वाले कोल माइंस का निरीक्षण करेंगे । एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि देश में बिजली उत्पादन के लिए जितनी कोयले की जरूरत है हम उतनी पूर्ति लगातार कर रहे हैं। इसके अलावा कोयले का स्टॉक भी बढ़ता जा रहा है।

आज के लिए बिजली आपूर्ति को लेकर 1.1 मिलियन टन कोयले की आवश्यकता थी लेकिन 2 मिलियन टन का कोयला उत्पादन किया गया,यह दर्शाता है कि देश में बिजली संकट की कोई स्थिति पैदा नहीं हो रही है, बल्कि उत्पादन जरूरत के हिसाब से स्टॉक के लिए भी कोयला उत्पादित किया जा रहा। उत्पादन में तेजी लाने के लिए कोयला मंत्री आज कोल माइंस के साथ- साथ एसईसीएल का भी निरीक्षण करेंगे और उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर कोयले के अधिक उत्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि बिजली पावर मंत्रालय से हमें 20 तारीख के बाद 1.9 मिलियन टन का टारगेट दिया गया था, जिसके एवज में अभी तक कोयले का 2 मिलियन टन का उत्पादन किया जा चुका है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
