रायपुर // प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला सामने आया है जिसके बाद अब प्रदेश मे केस बढ कर आठ पॉजिटिव मरीज हो गये है !
कोरबा छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस का आकंड़ा आज एक और बढ़ गया है, हाल ही लंदन से लौटे एक युवक की आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला है। एम्स के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है।
प्रभावित युवक कोरबा के वार्ड क्रमांक 1 राम सागरपारा का रहने वाला है,उसे होम क्वारेंटाइन में रखा गया था।
बताया जा रहा है कि युवक की दोनों रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके बाद प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मच गया है। युवक लंदन में पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक युवक को कोरबा से रायपुर एम्स शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.
राज्य में कोरोना पॉजिटिव 8 मामलों में से 4 मामले लंदन रिटर्न वालों के हो गए है।
रविवार को ही राज्य कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में हुई बैठक में स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक ने सभी जिलों के कलेक्टरों से कहा है कि बीते एक महीने में लंदन से लौटने वाले सभी लोगों को क्वारेंटाइन किया जाए।आपको बता दें कि प्रदेश में लंदन से लौटे लोगों की संख्या 73 है.।अब इस नए केस के बाद माना जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग जल्दी ही सभी को क्वारेंटाइन कर सकता है।
बता दे कि यह युवक भी लंदन से ही लौटा था । युवक कोरबा का रहने वाला है। जिसे होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया था। जिसकी दोनो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल युवक को सुबह होम क्वॉरेंटाइन से रायपुर एम्स लाया जाएगा । जिसकी हालत स्थिर बनी हुई है। कल युवक को एम्स मे भर्ती किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
बिलासपुर06/05/2026स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था… समाजसेवी प्रवीण झा के निवास में भक्तिमय भजन और प्रसाद वितरण…
