शशि कोन्हेर
रायपुर // छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कोरोना से चल रही जंग में सराहनीय और सफल भूमिका निभाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के सभी चिकित्साकर्मी तथा पुलिस महकमे को बधाई दी है।
डॉ.महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ और यहां की जनता को इस वैश्विक जंग को हर हाल में जीतना है। उन्होंने प्रदेश के तमाम जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ऐसे कठिन समय में अपनी जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखें और समर्पण भाव से उसका निर्वहन करें। डॉ महंत ने कहां कि जनप्रतिनिधि, अपने क्षेत्र गांव और कस्बे में वहीं प्रदेश के सभी जागरूक जन अपने-अपने गली मोहल्लों एवं वार्डो में इस बात का पूरा ध्यान रखें कि इस विपदा के चलते कोई भी व्यक्ति और उसका परिवार भूखा प्यासा ना रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि निश्चित ही इस जंग को छत्तीसगढ़ आश्चर्यजनक रूप से जीतेगा। उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमें अर्थात छत्तीसगढ़ के लोगों को यह जंग जीतकर पूरी दुनिया के सामने एक नई मिसाल पेश करना है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति09/10/2026बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़09/10/2026छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
