बिलासपुर // फर्जी तरीके से राशनकार्ड बनाने वाले शातिर को बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी का नाम सद्दाम हुसैन है जो कि तालापारा क्षेत्र का रहने वाला है । पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप , खाद्य विभाग और नगर निगम की फर्जी सील और मोबाइल , बायोमीट्रिक थम्ब और सैकड़ो आधार कार्ड जप्त किया है ।

दरसअल खाद्य विभाग में 1613 फर्जी राशन कार्ड बनने की खबर के खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच हुआ था । खाद्य विभाग ने इस मामले की शिकायत थाने में की जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद से पड़ताल की तो पता चला आरोपी सद्दाम हुसैन हितग्राहियों के राशन कार्ड नवीनीकरण के नाम पर उनके कार्ड का दुरुपयोग कर रहा था ।

और इसी दौरान आरोपी ने किसी तरह खाद्य विभाग की लॉगिंग आईडी और पासवर्ड हासिल कर लिया है और गरीबो के नाम पर बनने वाले बीपीएल कार्ड 1613 फर्जी राशन कार्ड बना कर उनका नवीनीकरण भी करा लिया था,बतादे की सद्दाम खुद एक सरकारी राशन दुकान का संचालक हैं, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
