गौरीशंकर मंदिर अशोक नगर में श्री शिव महापुराण कथा यज्ञ का आयोजन … श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा…
बिलासपुर, नवंबर, 05/2022
अशोक नगर जोरा तालाब मार्ग में स्थित गौरीशंकर मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा यज्ञ दिनांक 30 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ हुआ है जिसकी पूर्णाहुति 8 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगी। दिनांक 2 नवंबर आंवला नवमी के दिन भगवान शिव पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।

श्री शिव महापुराण कथा यज्ञ का आयोजन महिला मंडल गौरी शंकर मंदिर समिति की किरण सिंह,सीमा शर्मा,रजनी आजाद वर्मा,सरिता गौरव, शिव कुमारी दुबे एवं पंडित श्री श्यामानंद शर्मा जी द्वारा किया गया है। इस पुण्य कार्य के आयोजन में किरण सिंह एवं ठाकुर नवल सिंह का अथक प्रयास रहा। श्री शिव महापुराण कथा की मुख्य यजमान किरण सिंह एवं नवल सिंह हैं। कथा व्यास पूजनीय पंडित बलराम शर्मा जी डगनिया वाले के द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है।

श्री शिव पार्वती विवाह में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कार्यक्रम में शामिल होकर महाराज जी आशीर्वाद लेकर पूजा अर्चना की साथ ही महिला समिती के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पुण्य कार्य में कार्यकर्ता जुगनू शास्त्री, नारद साहू, राजा शर्मा, विश्वजीत (करण) सिंह, विकास शर्मा एवं शिवम गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा है।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़22/06/2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले,, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं…
Uncategorized22/06/2026कोल वाशरी की धूल से बेहाल गांव,, विकास चाहिए, लेकिन विनाश नहीं,, कोल वाशरी विस्तार और जनसुनवाई के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण… स्वास्थ्य, खेती और जल स्रोतों पर संकट का आरोप; बोले- पहले मौजूदा हालात की हो स्वतंत्र जांच
Uncategorized21/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई कार्यकारिणी आज लेगी शपथ, प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा सचिव…
Uncategorized21/06/2026मरवाही में फिल्मी अंदाज में अपहरण: पुलिस बनकर पहुंचे बदमाश,, दिनदहाड़े व्यवसायी का किडनैप,, CCTV फुटेज आया सामने…
