रायपुर // छत्तीसगढ़ मे मोहन मरकाम के काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कई दिनो से संगठन मे बदलाव की चर्चा चल रही थी अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी मे जल्द ही बड़ा बदलाव करने के मूड मे है,खबर है की प्रदेश के सभी 27 जिलों के जिला अध्यक्षों को बदल कर नये सिरे से और नये चेहरो को मौका दिया जाएंगा,जल्द ही संगठन नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर सकती है । काँग्रेस नेताओ से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा हुई थी. उन्होंने नए सिरे से संगठन में नियुक्तियों को लेकर हामी भर दी है,खबर है कि नए जिला अध्यक्षों के नाम की सूची तैयार कर ली गयी है, जिसका औपचारिक रूप से बहुत जल्द एलान किया जा सकता है ..

छत्तीसगढ़ में मोहन मरकाम के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से वो पुराने पदाधिकारीयो के साथ ही तालमेल बिठा के कार्य कर रहे थे उनके द्वारा एक भी नई नियुक्ति नही की गयी थी, पुरानी टीम के साथ ही उन्होंने संगठन के कामकाज को आगे बढ़ाया। अब आगे निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के मद्देनजर कुछ बदलाव किए जा रहे है ,काफी वक़्त से संगठन में बदलाव नहीं हुआ है इसलिये अब संगठन में कुछ अहम बदलाव किए जा रहे हैं,अब प्रदेश कांग्रेस में नए सिरे से होने वाली नियुक्तियों में नए चेहरों को मौका मिलने की भी बात की जा रही है ।
बहरहाल देखना ये है कि कांग्रेस में प्रदेश और जिलों की नियुक्ति को लेकर बड़े नेताओं को कितनी तवज्जों दी जा रही है क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी किसी से छुपी नही है ।।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/06/2026बिलासपुर के हॉकी सितारे अवि मानिकपुरी को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि… बिलासपुर, छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : विजय केशरवानी…
Uncategorized16/06/2026करोड़ो का मल्टीलेवल पार्किंग बना सफेद हाथी… सड़क पर पार्क हो रही गाड़ियां… कार्यवाई का भी डर नही… निगम प्रशासन और यातायात को मुह चिढ़ाती तस्वीर…
छत्तीसगढ़15/06/2026सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त… 8 को कारण बताओ नोटिस, 2 ठेकेदारों पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से मंगाया प्रतिवेदन…
बिलासपुर15/06/2026भारती नगर मुक्तिधाम का कायाकल्प: 1.5 करोड़ की लागत से हुआ जीर्णोद्धार, विधायक अमर अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण
