छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश की 100 प्रभावशील शख़्सियतों में शामिल हो गए है । इंडियन एक्सप्रेस के सर्वे में उनको 54वें नंबर पर रखा गया है इस आधार पर भूपेश ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन , टाटा संस् के चैयरमैन रतन टाटा ,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विप्रो के संस्थापक अजीज प्रेमजी, सुनील मित्तल, योगगुरु बाबा रामदेव सहित कई अन्य हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है । सूची में पहले , दुसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व चीफ जस्टिस गोगोई है ।।

रायपुर/ बिलासपुर / देश के सौ प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल किये जाने को कांग्रेस ने राज्य के लिये गौरव का पल बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम देश के सौ लोगों की सूची में आना राज्य के ढाई करोड़ जनता का सम्मान है। आज देश के प्रतिष्ठित समाचार समूह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश के 100 शक्तिशाली लोगों में शामिल कर रहा है तो इसका सबसे बड़ा कारण है कि पिछले 10 महिने में छत्तीसगढ़ का आम आदमी शक्तिशाली हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह सम्मान राज्य के किसानों, युवाओं विशेषकर अनुसूचित क्षेत्र के लोगों के अधिकारों की बहाली और उनकी तरक्की के लिये प्रभावशाली कदम उठाकर हासिल किया है। अपने सरकार के मात्र 10 महिने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों का कर्जा माफ कर 2500 रू में धान की खरीदी कर प्रदेश की 75 फीसदी आबादी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया है। कांग्रेस सरकार के विकास की परिभाषा में सिर्फ निर्माण कार्य और बड़ी-बड़ी बिल्डिंगे बनवाना नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के निवासियों की आर्थिक उन्न्ति को विकास का पैमाना माना है। इसीलिये खेती किसानी करने वाले, तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों सबके आमदनी बढ़ाने का प्रयास कांग्रेस सरकार ने किया है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ होने, धान की खरीदी 2500 रू. में करने का राज्य की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा जब सारा देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। उस समय भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था न सिर्फ पटरी पर दौड़ रही है, राज्य में आटोमोबाईल और सराफा व्यवसाय तक में बढ़ोतरी हुई है। युवाओं को सरकारी नौकरी में बंद पड़े अवसर को पुनः खोलकर नई भर्तियां शुरू कर, बस्तर में कनिष्ठ चयन आयोग का गठन कर, लंबित वन अधिकार पत्रों का पुनरीक्षण काम शुरू कर कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग की खुशहाली के नये रास्ते खोले है। राज्य का मुखिया सशक्त है तभी राज्य के लोग सशक्त हुए है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति31/10/2026बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
