मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक ,,
ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में 6 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला ,,
जिले की परिस्थिति को देखते हुए कलेक्टर लेंगे निर्णय ,,
खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए 28 जुलाई से जलाशयों से छोड़ा जाएगा पानी ,,
जांजगीर-चांपा // छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लॉकडाउन की अवधि को अब 6 अगस्त तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर गहन विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।

बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी मीडिया को देते हुए कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में जहां कारोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है उसकी रोकथाम के मद्देनजर राज्य शासन ने लॉकडाउन की अवधि को 28 जुलाई से बढ़ाकर 6 अगस्त तक करने का निर्णय लिया गया है। जिन इलाकों में संक्रमण की स्थिति अधिक है वहां लॉकडाउन के कायदे कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ।
उच्च स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उपचार हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही अस्पतालों में कोविड -19 के इलाज के लिए बेड की संख्या बढ़ाने, लैब तकनीशियन, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की पूर्ति जिला खनिज निधि न्यास मद से करने के निर्देश जिला कलेक्टरों को दिए गए हैं।
खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए 28 जुलाई से जलाशयों से छोड़ा जाएगा पानी ,,
उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में खरीफ फसलों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए 28 जुलाई से ही जलाशयों से पानी छोड़ने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में निगम, मंडल, आयोग, प्राधिकरण के शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized14/01/2026बड़ी खबर : सर्राफा एसोसिएशन ने दुकानों में हेलमेट और बुर्का पहनकर प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध… नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद लिया अहम फैसला..
प्रशासन14/01/2026राजस्व कार्रवाई या साजिश ?.. करबला में सीमांकन ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी… एकतरफा सीमांकन से राजस्व अमला कटघरे में ?..
अपराध13/01/2026कोयला कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर 68 लाख की ठगी, पति-पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…
राजनीति10/01/2026मनरेगा पर ‘वीबी-जी राम-जी’ कानून से अधिकार खत्म करने का आरोप, कांग्रेस का 11 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’…
