
बिलासपुर // मनमर्जी और बिना राय लिए तैयार किया गया हाईजेनिक फिश मार्केट बनाने का खामियाजा की अब यह पूरा मार्केट उजाड़ हो चला है इसमें जनता के टैक्स के करोड़ो रूपये कैसे बर्बाद किये गए है ये देख कर ही समझ आता है , ये सब मार्केट का निर्माण करते वक़्त थोक व्यापारियों से राय न लेने का नतीजा है ,, जिनके लिए योजना को मूर्तरूप दिया गया उन्होंने ये कहकर नकार दिया कि व्यवसाय करने लायक निर्माण नही किया गया है। अब संभाग का पहला हाईजेनिक फिश मार्केट वीरान और उजाड़ पड़ गया है। भाजपा शासन काल मे करोड़ों की लागत इस मार्केट को बनाने में लगी थी ।
शहर के तोरवा पावर हाउस चौक किनारे बड़ा सा परिसर थोक और फुटकर मछली विक्रेताओं के लिए वर्ष 2015 में तैयार कराया गया था। थोक व्यवसाइयों ने एक मर्तबा इधर का रूख किया फिर पलट कर कभी नही देखा। इस तरह गैर जिम्मेदारी से किये गए निर्माण के कारण शहर में बिखरे मछली दुकानदार एक जगह एकत्र नही हो सके, ऊपर से जनता के करोड़ों रुपये बर्बाद हो गये सो अलग। पूरा बाजार परिसर घास और ऊंचे ऊँचें खरपतवार से घिरा हुआ है।

संभाग के पहले हाईजीनिक फिश मार्केट का उद्घाटन करने तत्कालीन केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सुदर्शन भगत आए थे। तब प्रदेश में बीजेपी की रमन सरकार का राज हुआ करता था। बिलासपुर में थोक और चिल्लहर मछली विक्रेताओं को एक ही स्थान पर व्यवसाय के लिए एकत्र करने तोरवा में जगह का चयन कर मार्केट परिसर बनाया गया। लेकिन इस दौरान ना तो थोक व्यवसायियों से कोई राय ली गई और ना ही फुटकर विक्रेताओं का चिन्हांकन किया गया। आनन-फानन में तैयार मार्केट में थोक व्यवसायियों ने कई खामियां गिनायी। जिसके चलते पहले तो उन्होंने यहां आने से हाथ खड़े किए इसके बाद मान मनअव्वल कर लाए गए 10 -12 फुटकर विक्रेता कुछ दिनों व्यवसाय करने के बाद ग्राहकी के अभाव में बाजार छोड़कर अपनी पुरानी जगह सड़कों के किनारे दुकान लगाने लगे। इस तरह करोड़ों का व्यवसायिक परिसर वीरान और उजाड़ पड़ा हुआ है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
