बिलासपुर // झाड़ फूंक के नाम पर नाबालिक बच्ची की एक माह से अस्मत लूटने वाले दरिंदे मौलवी को बिलासपुर सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । मौलवी का नाम शाकिर अंसारी है जो कि इलाके में छब्बू मौलवी के नाम से लुतरा शरीफ इलाके में चर्चित था । उपचार के नाम पर आरोपी मौलवी लगतार किशोरी का दैहिक शोषण कर रहा था । डरी सहमी बच्ची ने किसी तरह इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी । जिसके बाद परिजनों ने मौलवी की करतूतों की शिकायत सीपत थाने में दर्ज करवाई । शातिर मौलवी की जानकारी लगने पर वो फरार हो गया । वहशी मौलवी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कोटमी सोनार इलाके से गिरफ्तार कर लिया है जहां पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है ।
जानकारी के मुताबिक, मुंगेली निवासी एक परिवार की 15 साल की बेटी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। उसका उपचार डॉक्टर से कराने की जगह परिजन बलौदा के तांत्रिक शाकिर अंसारी बाबा उर्फ छब्बू मौलवी के चक्कर में पड़ गए। कुछ दिनों के इलाज के बाद तांत्रिक ने परिजनों को लूतरा-शरीफ लेकर आने के लिए कहा। तांत्रिक शाकिर अंसारी बाबा उर्फ छब्बू मौलवी के झांसे में आकर परिवार लूतरा पहुंच गया। वहां तांत्रिक ने उन्हें एक किराये का मकान दिला दिया। इसके बाद झाड़-फूंक के बहाने मकान के एक बंद कमरे में किशोरी से रोज दुष्कर्म करने लगा। रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने अपने परिजनों को बता दिया।
परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान उनके बेटे की भी तबीयत खराब हो गई। इस पर उसका भी तांत्रिक से इलाज कराने लगे बेटे की झाड़-फूंक तो तांत्रिक 10 मिनट में कर देता, लेकिन बेटी के साथ बंद कमरे में घंटों बिताता था । मामले के खुलासे के बाद सीपत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
