शशि कोंन्हर
बिलासपुर // बीते एक माह से भी अधिक समय से देश मे नागरिकता कानून के समर्थन और विरोध को लेकर भूचाल सा मचा हुआ है। कुछ जगह इस कानून के विरोध में लंबा धरना प्रदर्शन चल रहा है वही जगह जगह इसके समर्थन में भी रैलियां निकाली जा रही हैं।
ऐसे झंझावाती समय मे महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का इसलब गांव देश का पहला ऐसा गांव बन गया है जहां ग्राम पंचायत ने बकायदा प्रस्ताव पारित कर नागरिकता कानून का विरोध किया है। ग्राम पंचायत की बैठक में रखे गए इस प्रस्ताव को ग्राम के सभी पंचों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। इस तरह यह इसलब ग्राम पंचायत न केवल महाराष्ट्र वरन पुरे देश की ऐसी पहली ग्राम पंचायत बन गई है जहाँ संशोधित नागरिकता क़ानून के विरोध में बकायदा प्रस्ताव पारित किया गया है।
अहमनगर से लगभग 12 किलोमीटर पर स्थित इस गांव के लोगो का कहना है कि उनके पास उनके जन्म आदि को लेकर किसी प्रकार के दस्तावेजी प्रमाण नही हैं ,इसलिए उन्होंने बकायदा एक प्रस्ताव पारित कर ग्राम पांचायत स्तर पर नागरिकता कानून के विधिवत विरोध का निर्णय लिया।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
