
25 मई को मनाया जाएगा शूरवीर महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम, सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज का अनोखा सराहनीय कदम इस वर्ष प्रशासन के माध्यम से 500 पैकेट भोजन एवम 1300 नग मास्क व सेनेटाइजर बाँट कर मनाया जाएगा कार्यक्रम।
बिलासपुर // सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज के द्वारा सभी स्वजातीय बंधुओं से आह्वान किया है कि हर साल कि भांति इस साल भी क्षत्रिय कुल गौरव महान पराक्रमी वीर योद्धा श्री महाराणा प्रताप जी का जयंती का कार्यक्रम 25 मई को बिलासपुर में मनाया जाएगा ।
समाज के रौशन सिंह ने बताया कि 25 मई की सुबह 9 बजे महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में मूर्ति पे माल्यार्पण किया जाएगा । सीमित संख्या और सोशल डिस्टनसिंग के साथ ही 500 पैकेट भोजन और पानी प्रशासन के माध्यम से पुराना बस स्टैंड में सुबह 11 बजे वितरित किया जाएगा साथ ही 300 नग मास्क एवं सेनेटाइजर भी प्रशासन के माध्यम से वितरित किया जाएगा । देशव्यापी महामारी को देखते हुए समाज ने शोभायात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है !
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
