नगर विधायक शैलेष पांडेय पहुँचे मुस्लिम कब्रिस्तान ,किया निरीक्षण… विधायक निधि से स्वीकृत 19 लाख की राशि से चल रहा है कार्य… सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख और देने की घोषणा…
बिलासपुर, अगस्त, 31/2022
बिलासपुर मुस्लिम समाज के तालापारा स्थित कब्रिस्तान में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने विधायक निधि से स्वीकृत 19 लाख रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस राशि से बाउंड्री वॉल, रिपेयरिंग वर्क, सी.सी चेयर, सीसी रोड आदि कराए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस प्रकार कुल 25 लाख रुपए कि विधायक निधि से मुस्लिम कब्रिस्तान का विकास कार्य कराया जाएगा।

प्रथम चरण में बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया गया है जिससे कब्रिस्तान सुरक्षित हो गया है। निरीक्षण के दौरान नगर विधायक शैलेष पांडेय ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विकास कार्यों को समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एमएसके खोखर ,जोन कमिश्नर आर एस चौहान, पार्षद रामा बघेल, अब्दुल मजीद कुरेशी, सलीम भाई फ्रेंड्स टेलर, अब्दुल करीम, तस्लीम भाई, रज्जब खान, आसिफ उमरानी, अब्दुल शाहिद कुरेशी, सब इंजीनियर हिमांशु नामदेव, ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल, संतोष सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
