बिलासपुर // त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 अंतर्गत निर्वाचन कर्तव्य में अनुपस्थित चार कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने मतदान दलों के कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे अपने निर्वाचन कर्तव्य में लापरवाही न बरतें। अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में आज जिले की जनपद पंचायत बिल्हा एवं मस्तूरी में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के निर्वाचन हेतु मतदान के लिये मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान दलों के चार अधिकारी, कर्मचारी सुरेश कुमार त्रिपाठी उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला खोडरी, गौरेला मतदान दल क्रमांक-11, चंद्रकांत शुक्ला उप अभियंता कार्यालय अधीक्षक अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण बिलासपुर मतदान दल क्रमांक-86, श्यामसुंदर प्रसाद टानडेल प्रशिक्षण अधिकारी आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर मतदान दल क्रमांक-54 तथा श्री राकेश गुप्ता सहायक ग्रेड-02 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही मतदान दल क्रमांक-403 मतदान सामग्री प्राप्त करने हेतु नियत समय पर उपस्थित नहीं हुए। फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चारों अधिकारियों, कर्मचारियों को अनुशासनहीनता एवं शासकीय कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारियों का मुख्यालय उनके मूल विभाग में रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
प्रशासन27/07/2026सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा: समाजसेवी ने की तहसीलदार-एसडीएम को भी आरोपी बनाने की मांग… इधर लिपिकों की गिरफ्तारी से नाराज राजस्व लिपिक संघ ने खोला मोर्चा,,, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की वेदना बनी जनआस्था का महासैलाब.. शहर से गाँव तक गूँजा ‘जय श्रीराम’… हजारों श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा के नारियल लेकर अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में उमड़े,, बिलासपुर की सड़कों पर दिखी अद्भुत भक्ति और समर्पण…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
