जिले के पुलिस अधीक्षक ने लॉकडाउन 4.0 के दौरान पुलिस की सक्रिय भूमिका को लेकर बिलासागुड़ी में पुलिस अधिकारियों की बैठक ले कर उन्हें जरूरी टिप्स दिए , साथ ही होम कोरेन्टाइन की निगरानी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने तथा व्यापारिक गतिविधियों के समय अपेक्षित सावधानियां बरतने के साथी चौकस पेट्रोलिंग के दिए भी निर्देश एसपी अग्रवाल के द्वारा दिए गए ..
बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // मंगलवार को लॉककडाउन 4 एवं कोरोना संक्रमण सम्बन्धी समसामयिक परिस्थितियों के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने पुलिसलाइन स्थित बिलासागुड़ी हाल में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर होम कोरेण्टाइन की निगरानी ,एसपीओ से संबंधी निर्देश , सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करवाने,मार्केट में व्यापारिक गतिविधियों के समय की सावधानियां पेट्रोलिंग ,ट्रैफिक की कार्यवाहियों, आदि के संबंध में निर्देशित कर प्रवासी मज़दूरों के आने के पश्चात उत्पन्न परिस्थितियों में पुलिस के द्वारा की जानी वाली कार्यवाहियों की समीक्षा की।
इसके अतिरिक्त बेसिक पुलिसिंग, कोर्ट के आरंभ होने के साथ ही आपराधिक मामलों के चालान पेश करने ,अपराध विवेचना कार्यवाही,फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, अन्य चेकिंग माइनर एक्ट्स की कार्यवाहियों को आगे बढ़ाने तथा बेहतर तरीके से लागू करने के निर्देश दिये।
उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं ग्रामीण,शहर सभी सीएसपी, और शहर के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/09/2026स्कूल की नौकरी या तहसील की ड्यूटी ? नकल शाखा में शिक्षक की कथित तैनाती से उठे सवाल.. बिलासपुर में शिक्षक की अतिरिक्त ड्यूटी को लेकर जांच की मांग, आदेश से लेकर उपस्थिति और भुगतान तक उठे सवाल..
बिलासपुर23/09/2026बेलतरा विधानसभा को ₹18.67 करोड़ की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा कार्यों का हुआ शुभारंभ… 5 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन..
राजनीति22/09/2026खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
राजनीति22/09/2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
