पूर्व एवं वर्तमान पंचायत पदाधिकारियों द्वारा वित्तीय अनियमितता की राशि वसूली जाएगी
बिलासपुर // पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत वर्तमान एवं पूर्व पंचायत पदाधिकारियों के विरूद्ध बकाया राशि की वसूली की कार्यवाही शुरू की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
पंचायत पदाधिकारियों के विरूद्ध बकाया राशियों के बहुत से प्रकरण लंबित है साथ ही वर्तमान के पदाधिकारियों जिनके विरूद्ध वसूली का प्रकरण या विभिन्न कार्यों के लिये दिये गये राशि के आहरण के बाद भी कार्य नहीं होने की शिकायत प्राप्त हुई है। उनकी वस्तुस्थिति का परीक्षण अविलंब करने कहा गया है। साथ ही आगामी पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 को ध्यान में रखते हुए जिन पूर्व एवं वर्तमान पंचायत पदाधिकारियों के विरूद्ध बकाया राशि वसूली बकाया है, उनको अनिवार्य रूप से वसूली संबंधी मांग की सूचना तामिल कराने का कार्य पंचायत चुनाव हेतु नामांकन प्रारंभ होने की तिथि से 30 दिवस पूर्व करने कहा गया है।
Author Profile
Latest entries
अपराध24/09/202619 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना लिए भारतीय पहचान पत्र, STF ने दबोचा..
बिलासपुर24/09/2026स्कूल की नौकरी या तहसील की ड्यूटी ? नकल शाखा में शिक्षक की कथित तैनाती से उठे सवाल.. बिलासपुर में शिक्षक की अतिरिक्त ड्यूटी को लेकर जांच की मांग, आदेश से लेकर उपस्थिति और भुगतान तक उठे सवाल..
बिलासपुर23/09/2026बेलतरा विधानसभा को ₹18.67 करोड़ की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा कार्यों का हुआ शुभारंभ… 5 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन..
राजनीति22/09/2026खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
