July, 29/2021, बिलासपुर
बंजारा युवा प्रकोष्ठ का प्रांतीय शपथ सम्मेलन का कार्यक्रम 01 अगस्त रविवार रखा गया है। बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा, तेलीबांधा,रायपुर में होने वाले बंजारा (नायक) प्रांतीय सम्मेलन के कार्यक्रम के लिए स्थान चयनित करने के लिए ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ युवा प्रकोष्ठ छतीसगढ़ के अध्यक्ष अजय नायक ,प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ विष्णु नायक ,प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ मनोज मुछावड,एवं मेघा सिटी राजधानी युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आलेख नायक ने गुरुद्वारा के कर्मचारियों से मुलाकात कर स्थान चयन किया है।

गुरुद्वारा के सिक्ख भाइयों द्वारा युवा प्रकोष्ठ की टीम को सप्रेम भेट के रूप श्री तेग बहादुर जी का सचित्र जीवन (1621-1675 ई.) की पुस्तक प्रदान की गई जिसमें बंजारा समाज के वीर पुरुष श्री लक्खी शाह बंजारा जी का उल्लेख किया गया है कि उन्होंने किस प्रकार श्री गुरु तेग बहादुर जी का अंतिम संस्कार किया गया उनके साथ वार्तालाप करते समय उनके द्वारा हमे हमारे पूर्वजों के बारे में बहुत सी जानकारी प्राप्त हुई उन्होंने बताया जो बंजारा समाज ने हमारे लिए किया वो हम चाह कर भी कभी नही भूल पाएंगे और आगे वार्तालाप करते हुए उन्होंने बताया की बंजारा समाज का इतिहास युगों युगों तक लोगो को याद रहेगा उन्होंने ये भी बताया कि बंजारा समाज सिक्ख समाज के योध्दाओं के साथ देकर औरगजेब के खिलाफ लड़े थे।और विजय प्राप्त की थी साथ ही साथ बताया कि सिक्खों के नवें गुरु की खोज एक बंजारा ने ही कि थी जिनका नाम मक्खन शाह लुभाना था ,लक्खी साह बंजारा जी ने सिख समुदाय के नवे गुरु श्री तेग बाहदुर जी की अंतिम संस्कार अपने घर की आहुति देकर किया था दिल्ली में रकाब गंज गुरुद्वारा लक्खी शाह बंजारा के नाम पर बनी हुई है और बताया कि श्री विचित्तर सिंग बंजारा ने सिख भाइयों के साथ अंग्रेजो से युद्ध मे अकेले हाथी को मार गिराया था वर्तमान में पूरा भारत वर्ष कोरोना से संक्रमित था तो तब रकाब गंज लक्खी शाह बंजारा कोरोना सेंटर बनाया गया था ऒर लोगो की मदद की गई थी यह जानकारी राजेंद्र नायक प्रदेश संरक्षक युवा प्रकोष्ठ आल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ ने दिया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
