बिलासपुर // नगर पालिका आम निर्वाचन 2019 अंतर्गत आज बिलासपुर जिले के 9 नगरीय निकायों में लगभग 71.46 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें लगभग 71.55 प्रतिशत पुरूष और लगभग 71.37 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हुए मतदान में शाम 5 बजे तक नगर निगम बिलासपुर में लगभग 53 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें लगभग 52.85 प्रतिशत पुरूष और लगभग 53.15 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। इसी तरह नगर पालिका परिषद तखतपुर में लगभग 73 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष एवं महिला मतदान का प्रतिशत लगभग एक समान रहा। नगर पालिका परिषद रतनपुर मंे लगभग 77.98 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें लगभग 78 प्रतिशत पुरूष और लगभग 77.95 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। नगर पंचायत बिल्हा मंे लगभग 75 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें लगभग 75.35 प्रतिशत पुरूष और लगभग 74.65 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। नगर पंचायत बोदरी में लगभग 75 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें लगभग 74.54 प्रतिशत पुरूष और लगभग 75.45 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। नगर पंचायत कोटा में लगभग 71 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमंे लगभग 70.90 प्रतिशत पुरूष और लगभग 71.10 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। नगर पंचायत पेंड्रा में लगभग 81.85 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें लगभग 83.30 प्रतिशत पुरूष और लगभग 80.40 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। इसी तरह नगर पंचायत गौरेला में लगभग 63.33 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें लगभग 63.75 प्रतिशत पुरूष और लगभग 62.90 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया तथा नगर पंचायत मल्हार में लगभग 73 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें लगभग 72.25 प्रतिशत पुरूष और लगभग 73.75 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
