बिलासपुर // हाईकोर्ट ने समाज कल्याण विभाग में राज्य निशक्तजन स्त्रोत संस्थान के नाम पर हुए 1000 करोड़ रूपये के घोटाला मामले में एफ आई आर दर्ज करने के आदेश के खिलाफ आई ए एस अधिकारी द्वारा पेश याचिका को ख़ारिज कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राज्य निशक्तजन स्त्रोत संसथान रायपुर में अधिकारियो ने व्यापक पैमाने में फर्जीवाड़ा कर 10 वर्ष में 1000 करोड़ रूपये का घोटाला किया है। हाई कोर्ट ने मामले में सीबीआई को अधिकारियो के खिलाफ एक सप्ताह के अंदर जुर्म दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने भोपाल में प्रकरण दर्ज किया है। इस आदेश के खिलाफ बी एल अग्रवाल सहित एक अन्य ने याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने सुनवाई उपरान्त मामले के प्रारंभिक स्तर में होने के कारण याचिका को ख़ारिज कर दिया है। कोर्ट के इस आदेश से अधिकारियो को अब सीबीआई की पूछताछ का सामना करना पड़ेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
