बिलासपुर, जून, 27/2025
बहुचर्चित भिलाई मर्डर केस में आया नया मोड, हाईकोर्ट के आदेश पर फिर खुला केस, जानिए –बरी हुए आरोपियों का क्या होगा ?
हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में मृतक के पिता मेवाराम साहू की याचिका पर सुनवाई करते हुए केस की पुनः जांच के आदेश दिए हैं। अधिवक्ता आशुतोष विश्वास द्वारा दायर एक्विट्टल अपील पर हाईकोर्ट ने आरोपीगण को नोटिस और वारंट जारी किया है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में आरोपीगण को नोटिस जारी करते हुए उन्हें निर्धारित तिथि पर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। साथ ही, कोर्ट ने इस केस की पुनः जांच के आदेश देते हुए जांच एजेंसी को निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
इस मामले में आरोपी रहे मृतक की पत्नी संगीता साहू और उसका दोस्त सुनील कुमार डहरिया दोनों जिला कोर्ट से बरी हो गए थे जिसके बाद हाईकोर्ट एडवोकेट आशुतोष विश्वास ने इस केस की पुनः सुनवाई की लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की उनकी याचिका पर अब इस केस में फिर से जांच के आदेश दिए है।
जानिए क्या था पूरा मामला…
मृतक लोमेंद्र साहू की मां ने थाने में जानकारी दी थी कि
उसका बेटा लोमेंद्र 13 दिसंबर की रात खाना खाकर सोया था लेकिन अगले दिन सुबह बिस्तर से नहीं उठा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही थी। जांच में मृतक की पत्नी संगीता साहू और उसके दोस्त सुनील कुमार डहरिया को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। संगीता ने अपने पति की शराब पीकर मारपीट करने की आदत से तंग आकर अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों ने मिलकर लोमेंद्र साहू की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतक के गले में निशान पाए जाने मामला संदेहास्पद लगा जिसमें इस पर धारा 302 की कायमी करके अलग-अलग एंगल पर जांच शुरू की गई। जांच में संगीता और सुनील के नजदीकी रिश्तों का पता चला। सुनील को पूछताछ के लिए थाने लाया गया और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध कबूल किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया था।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
