
बिलासपुर // पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारे में कट्टरपंथीयो के द्वार किए गए हमले और पथराव के विरोध में रविवार को बिलासपुर में मुस्लिम समाज के लोगो ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पाक पीएम इमरान खान का पुतला जलाकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । इस विरोध में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए । गुरुद्वारा ननकाना साहिब में हुई घटना को लेकर पूरे भारत मे नाराजगी दिखाई दे रही है, वही पाकिस्तान का रुख इससे बिल्कुल उलट है पाक सरकार इसे गंभीर मामलों से ध्यान भटकाने की भारत सरकार की कोशिश बता रहा है ।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ननकाना साहिब गुरुद्वारे में पाकिस्तान के कट्टरपंथीयो ने पत्थरबाजी कर हमला किया था मुस्लिम समाज के लोगो ने इसे कायराना हरकत बताया है समाज के लोगो का कहना है कि भारत में रहने वाले हर समाज के लोग पहले हिंदुस्तानी है फिर हिन्दू मुस्लिम सिख और सारे समाज के लोग भाईचारे के साथ भारत मे रहते है हम सब एक है और एक रहेंगे भारत का पूरा मुस्लिम समाज सिख समाज के लोगो के साथ खड़ा है, मुस्लिम समाज के लोगो ने कहा है कि इस हमले के विरोध में आज पुतला दहन कर सांकेतिक विरोध किया है लेकिन हम भारत सरकार से मांग करते है कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई करे ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized15/12/2025भारतीय नगर मुक्तिधाम का कायाकल्प, हरियाली व आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो रहा परिसर
धर्म-कला -संस्कृति15/12/2025सांस्कृतिक महोत्सव नृत्यधारा महोत्सव का रंगारंग आयोजन… संगीत, साहित्य व नृत्य की बिखरेगी छटा…
बिलासपुर11/12/2025नर्मदा नगर से भिलाई तक… वोटर लिस्ट की रहस्यमयी यात्रा.! कांग्रेस नेता ने उठाए तीखे सवाल.. विजय केशरवानी बोले : आयोग-भाजपा की मिलीभगत से हो रही वोटरों की अदृश्य हेराफेरी…
बिलासपुर10/12/2025स्व. उषा देवी भंडारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 28 दिसंबर से, 11.11 लाख की इनामी राशि—देशभर की टीमें होंगी शामिल…
