युवा महोत्सव के लिए ब्लॉक स्तर पर पंजीयन शुरू
बिलासपुर // युवा प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 4 नवम्बर से शुरू हो रहा है , यह आयोजन तीन स्तर पर होगा, जिले में ब्लॉक स्तर का आयोजन 4 नवंबर से शुरू होगा। इसके तहत 4 नवंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तखतपुर में, 6 नवंबर को डी.के.पी.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में, 8 नवंबर को शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड, गौरेला में, 11 नवंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा, 13 नवंबर को पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह बिलासपुर में ब्लॉक स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जायेगा।
जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 29-30 नवंबर को राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, इण्डोर स्टेडियम में किया जायेगा। यहां ब्लॉक स्तर से चयनित प्रतिभागी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। युवा उत्सव को दो वर्गों में रखा गया है। पहला वर्ग 15 से 40 वर्ष और दूसरा 40 से उपर के आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिये रखा गया है।

युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी हिंदी, अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी, शास्त्रीय गायन कर्नाटक शैली, सितार वादन, शास्त्रीय वादन, तबला वादन शास्त्रीय वादन, वीणा वादन शास्त्रीय वादन, मृदंगम वादन शास्त्रीय वादन, हारमोनियम वादन सुगम वादन, गिटार वादन, भारतीय एवं वेस्टर्न संगीत, मणिपुरी शास्त्रीय नृत्य, ओड़िसी शास्त्रीय नृत्य, कत्थ शास्त्रीय नृत्य, कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्य, वक्तृत्व कला, तात्कालिक भाषण समेत विभिन्न विधाओं में जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा अन्य विधाओं को भी शामिल किया गया है।
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्रीमति प्रतिमा सागर ने बताया कि युवा उत्सव में गेंड़ी नाचा, राउत नाचा, डंडा नाचा, रॉक बैंड, पारम्परिक वेशभूषा के अंतर्गत विविध वेशभूषा प्रतियोगिता, चित्र कला प्रतियोगिता, छ.ग.की लोक संस्कृति के आधार पर, क्विज निबंध जैसे विधाओं को शामिल किया गया है। प्रतिभागी सीधे राज्य स्तर के युवा उत्सव के आयोजन में शामिल हो सकते हैं। राज्य स्तरीय युवा उत्सव जनवरी माह में प्रस्तावित किया गया है। कलाकारों को अपने साथ अपना स्वयं का वाद्ययंत्र, परिधान, श्रृंगार आदि साथ में लाना होगा। इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक वाद्य यंत्र जैसे सिंथेसाइजर आदि मान्य नहीं किए जायेंगे। युवा उत्सव का पंजीयन शुरू हो गया है। किसी भी विधा में शामिल होने वाले प्रतिभागी ब्लॉक नोडल अधिकारी या किसी भी ब्लॉक में शामिल होने के लिये जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में पंजीयन कर सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर26/10/2026उल्टा चलो बिलासपुर में अनोखा प्रदर्शन.. सात साल के संघर्ष के बाद भी हवाई सुविधाएं अधूरी, हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने निकाला उल्टा मार्च..
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
