बिलासपुर // राष्ट्रीय कौशल विकास अंतर्गत विगत तीन माह से संचालित फायर ट्रेनिंग का समापन आज कलेक्टर डॉ.संजय अलंग की उपस्थिति में हुआ। राज्य स्तरीय डीआरएफ प्रशिक्षण केन्द्र परसदा में आयोजित 91 दिवसीय प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आये हुये फायरमेन एवं सैनिक शामिल हुये। उन्हें बेसिक अग्निशमन के संबंध में अग्निशमन अधिकारी माईकल सेंटियागों ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में सहयोगी के रूप में जे.एस.राठौर, पी.सी.व्ही.जागेश्वर राठौर, अशोक कुमार सिंह एसआई का योगदान रहा। प्रशिक्षण में योगा, पीटी, स्क्वाड ड्रील, होज ड्रील, होज फिटिंग, रोप ड्रील, हाईडेंट ड्रील, दहन रासायनिक पदार्थ, पंप प्राईमर ड्रील, शहरी-ग्रामीण अग्नि बचाव, भवन निर्माण, अनुशासन क्लास, वाटर रिले प्लांट, आर्गन फायर, हाईड्रोलिक्स, विस्फोटक ग्लास, लीडरशिप, साल्वेज फोम ड्रील, कृत्रिम श्वास, रस्सी, गैस डस्ट एक्प्लोजन, प्रथमोपचार, फायरमेनशिप, ब्रीदिंग आपरेटर, क्लास आउटडोर, इनडोर प्रशिक्षण दिया गया तथा उनकी प्रेक्टिकल एवं लिखित परीक्षा भी ली गई।

प्रशिक्षार्थियों को डेमो दी गई तथा ड्रील में शामिल किया गया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर कलेक्टर डॉ.संजय अलंग ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ के अधिकारियों, कर्मचारियों, नौजवानों ने इस प्रशिक्षण में शामिल होकर आपदा, बचाव, राहत, आगजनी से निपटने के लिये जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उससे समय-समय पर होने वाली छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी और आप सब तत्पर रहकर आपदा से बचाव हेतु अपनी भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी जान को जोखिम में डालकर आप लोग जो साहसपूर्ण कार्य करेंगे, उससे आपके संस्थान और विभाग का नाम ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य आपदा मोचन बल का नाम रोशन होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रशिक्षणार्थी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर एसडीआरएफ प्रशिक्षण संस्थान परसदा के डायरेक्टर एस.के.ठाकुर, जिला सेनानी ए.के.वर्मा, अग्निशमन अधिकारी सहित प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/05/2026सिम्स हंगामा : अंदर जाने पर रोका तो भड़के हिंदुवादी नेता,, सिम्स अस्पताल के NICU के बाहर गालीगलौज और हंगामे का आरोप ? वीडियो वायरल…
बिलासपुर16/05/2026कांग्रेस का केंद्र पर हमला: पेट्रोल-डीजल, उर्वरक संकट ने जनता की कमर तोड़ी… मोदी सरकार महंगाई, ईंधन संकट और बेरोजगारी पर पूरी तरह विफल – शैलेश पांडेय
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
