शहर में बीती रात गुजराती पारा जयराम कॉलोनी में चल रहे गरबा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में दो महिलाएं भी घायल हुई हैं। पुलिस ने गैर जमानती धाराओं के तहत दोनों पक्षों पर एफ आई आर दर्ज कर लिया है।
घटना बीती रात करीब 1:30 बजे की है। जयराम कॉलोनी में गरबा चल रहा था। तभी उसी मोहल्ले में ही रहने वाले दो परिवारों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा बच्चों को लेकर शुरू हुआ था। जो देखते ही देखते झगड़े ने रौद्र धारण कर लिया। झगड़े में चाकू लाठी-डंडे लात घुसे का इस्तेमाल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से आपसी से आपसी रंजिश थी। कुछ महीने पहले भी चाकूबाजी की घटना दोनों पक्षों के बीच हुई थी।
इस मामले में चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं . एक पक्ष के दो महिला सहित एक युवक अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में भर्ती सीमा गोरख (55 वर्ष) रिंकी गोरख (30 वर्ष) अंकित गोरख (23 वर्ष) को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष अखिलेश नरसिंह उम्र 22 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल है। उसके हाथ के उंगली काट कर अलग हो गई है। अखिलेश को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मामले की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई एसएन सिंह मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। तब जाकर मामला कहीं शांत हुआ। दोनों पक्षों के ऊपर गैर जमानती धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। खबर लिखने तक मामले की विवेचना जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized15/06/2025गांव में लड़की से मिलने पहुंचे युवक को खंभे में बांध कर बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल… मुखबिरी के शक में विवाद गहराया… मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी…
राजधानी रायपुर13/06/2025चर्चित शराब घोटाला : अब कांग्रेस भवन को ईडी ने किया अटैच… पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे की भी करोड़ों की संपत्ति अटैच…
बिलासपुर13/06/2025बोदरी नगर पालिका : चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की सीएमओ के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे सवाल… बिना प्रशासनिक अनुभव के सौंप दिए जिम्मेदार पद…? पूर्णकालिक सीएमओ के नियुक्ति की मांग…
Uncategorized12/06/2025नशे का काला कारोबार… श्रीवास दंपति की डेढ़ करोड़ की संपत्ति फ्रिज… बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…