लिंक रोड के बार परिसर की पार्किंग मे ड्राई डे पर खुलेआम बेची जा रही शराब… शिकायत पर आबकारी विभाग ने की कार्यवाही…
अगस्त, 15 / 2021, बिलासपुर
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस ड्राई डे पर शहर के लिंक रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में वहां गार्ड के द्वारा खुलेआम शराब और बियर बेची जा रही है। जिला आबकारी विभाग और पुलिस के नाक के नीचे आम दिनों की तरह बिना रोक टोक के धड़ल्ले से शराब बिक रही इसकी जानकारी पुलिस और आबकारी को नही थी। काम्प्लेक्स के बाहर रोड पर युवक पहुंच कर शराब लेते साफ नजर आ रहे । ड्राई डे होने की वजह से शराब दुकाने आज बंद थी जिसका फायदा उठा कर ओवर रेट में शराब की बोतल बेची जा रही थी। आबकारी विभाग के साथ पुलिस को भी इस बात की भनक नही लगी।
लिंक रोड स्थित काम्प्लेक्स की पार्किंग में ड्राई डे पर रोज की तरह शराब की बिक्री से ड्राई डे का खुला मजाक उड़ा रहा वही गार्ड के द्वारा जिला आबकारी व पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे नियमों की खिल्ली उड़ा रहे है। इसके अलावा भी शहर के अन्य बारों में भी ड्राई डे पर ओवर रेट पर शराब बेची जा रही लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस ना जाने क्यों इस तरफ आंखे मूंदे रहता है ।
ड्राई डे पर शराब बिकने पर आबकारी विभाग की उपायुक्त नीतू नोतानी से newslook. in ने जब बात की तो उन्होंने कहा कि मौके पर टीम भेजी गई है।

नीतू नोतानी उपायुक्त आबकारी विभाग
अमिगोज बार के परिसर में शुष्क दिवस में शराब बिक्री की शिकायत मिलने पर जांच करने पर पाया गया कि उक्त बार सीलबंद पाया गया किन्तु उसके गार्ड द्वारा मैकडॉवेल नम्बर 1 आबकारी टीम द्वारा भेजे गए ग्राहक को उपलब्ध कराने पर लायसेंस शर्त क्रमांक 8 के उल्लंघन एवं आबकारी अधिनियम 38(b),एवं39(c) के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण कायम किया गया।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
