मंगलवार की सुबह सड़कों पर सन्नाटे के साथ बिलासपुर में शुरू हुआ.. सात दिवसीय सख्त लॉकडाउन…
सोमवार दोपहर से पूरी रात और मंगलवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश, कोविड-19 के संक्रमण का भय और जिला व पुलिस प्रशासन की चेतावनी के कारण घरों में दुबके रहे लोग…

बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण पाने और उस पर जीत हासिल करने के लिए बिलासपुर में कलेक्टर द्वारा लागू सात दिवसीय सख्त लॉकडाउन आज मंगलवार की ।सुबह 6 बजे से शुरू हो गया। बिलासपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र के साथ ही रतनपुर बिल्हा तखतपुर बोदरी और मल्हार नगरी निकायों के सीमा क्षेत्रों में भी आज से ही सात दिवसीय लॉक डाउन की शुरुआत हो गई। वही मस्तूरी विकासखंड के जयरामनगर, सीपत और मजदूरी ग्राम पंचायत क्षेत्र में भी कल सोमवार को एकाएक सात दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा की गई। जो आज सुबह से शुरू हो गया। लॉकडाउन के पहले दिन बारिश ने जिला व पुलिस प्रशासन की काफी मदद की। सोमवार से शुरू होकर आज मंगलवार की सुबह तक हो रही झमाझम बारिश के कारण लोग वैसे भी अपने बाहर नहीं निकले और अपने अपने घरों में ही दुबके रहे। इसके कारण आज सुबह 6 बजे से शुरू हुए लॉकडाउन की शुरुआत में ही बिलासपुर शहर की सड़कों पर सन्नाटा फैला रहा। हालांकि चौक चौराहों पर सुबह के समय पुलिस की तैनाती नहीं देखी गई।लेकिन ऐन लॉकडाउन शुरू होने के वक्त पुलिस के द्वारा सायरन और हूटर बजाती दर्जनों गाड़ियों के साथ किया गया फ्लैग मार्च लोगों को अपने अपने घरों में रहने का मुकम्मल संदेश दे गया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
