कोरबा // कोरोना वायरस के दौरान लॉक डाउन होने से जहाँ लोग घरों से नही निकल पा रहे है, तब उनकी जरूरतों के लिए बैंक से राशि ले जा कर डीजी पे सखी और ग्राम स्तरीय उद्यमी (बीएई) उनको घर पंहुचा रहे है।
” हमारा बैंक हमारा घर ” की संकल्पना को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से कोरबा जिला प्रशासन द्वारा छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘ बिहान ‘ से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर बैंकिंग सेवाएं प्रत्येक ग्राम के प्रत्येक घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है ।

कोविड 19 महामारी के इस कठिन दौर में बैंक साखियों के द्वारा घर घर पहुंचकर पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की राशि निकासी का कार्य AEPS तकनीक के माध्यम से कर रही है , अप्रैल माह में अब तक जिले में कार्यरत बैंक सखी द्वारा कुल 20467 व्यक्तियों के खाते से 2 करोड़ 23 लाख 1 सौ 36 रुपयों की राशि का निकासी कराया गया है, जिसमें 6941 पेंशन, हितग्राही,2293 मनरेगा मजदूर, 2482 जनधन खाता, 7786 अन्य खाते से निकासी का कार्य किया गया है।
शिवकुमारी द्वारा किये गए कार्य की सराहना …
विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत कलगामार निवासी श्रीमती शिवकुमारी राठिया द्वारा ग्राम पंचायत कलगामार, बोतली, जोगीपाल, परतापाली ग्राम में पहुंचकर बैंक से संबंधित कार्यों की सेवाएं प्रदान की जा रही है, इनके द्वारा लॉकडाउन के इस दौर में अप्रैल माह में अब तक 521 हितग्राहियों को पेंशन, 160 को मनरेगा मजदूरी भुगतान, 750 को जनधन खातों से कुल 1431 व्यक्तियों को 12 लाख 9 हजार 7सौ 52 रुपए की निकासी AEPS तकनीक के माध्यम से माईक्रो ATM द्वारा कराई गई है ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
बिलासपुर08/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर पुनः सुशोभित हुए सुधीर झा…
