शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 810वें उर्स पर अकीदत के साथ भेजी चादर…
बिलासपुर, फरवरी, 05/2022
बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय ने जनता की तरक्की और खुशहाली और सूबे में अमन चैन की कामना करते हुए ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 810वें उर्स पर अकीदत के साथ चादर भेजी है।

नगर विधायक ने कहा कि ‘हमारे देश की खूबसूरती विभिन्न धर्मों, समुदायों, मान्यताओं और पंथों के बीच सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व है। अनेक संतों, पीर और फकीरों ने समय-समय पर देश को शांति, एकता और सौहार्द के संदेश दिए हैं। इन संतों और फकीरों ने अनुशासन, मर्यादा और आत्म-नियंत्रण का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह भारत की महान आध्यात्मिक परम्परा के प्रतीक हैं। मानवता के प्रति ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की सेवा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। महान संत के 810वें वार्षिक उर्स के अवसर पर दरगाह अजमेर शरीफ पर चादर भेज कर मैं देश, प्रदेश और बिलासपुर में अमन शांति और खुशहाली की कामना करता हूं।’ ख्वाजा गरीब नवाज का जीवन सामाजिक सौहार्द के प्रति हमारे संकल्प को मजबूत बनाने में प्रेरणा देता है।

गंगा जमुनी तहज़ीब की रिवायत समेटे इस चादर की रवानगी के मौक़े पर पूर्व पार्षद सैयद निहाल, एल्डरमैन दीपांशु श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता बंटी, सुबोध केसरी, अजरा खान, काशी रात्रे, श्याम लाल चंदानी, जय प्रकाश मित्तल, अमीन मुगल, जहूर अली, अख्तर खान, अर्जुन सिंह, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद आदिल, अलीम खान, भरत जूरीयानी, लल्ला सोनी, कप्तान खान, सोहराब खान, मनीराम साहू, उमेश वर्मा, अजय काले, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
