शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भागा कर ले जाने वाले युवक को हिर्री पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार…
नवंबर, 03/2021, बिलासपुर
हिर्री थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को चिचिरदा का युवक अपने प्रेमजाल में फंसा कर उसे शादी का झांसा देकर पुणे महाराष्ट्र ले गया जहां उसका दैहिक शोषण करता है। जिसको हिर्री पुलिस ने अपनी सूझबूझ से उसे पुणे से बरामद कर लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बिलासपुर ले आयी।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती के परिजनों ने 7 अक्टूबर को हिर्री थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को किसी युवक ने बहला फुसला कर अपने साथ भागा ले गया है मामले को गंभीरता से लेते हुए हिर्री टीआई ने टीम बनाकर युवती की खोजबीन शुरू की तकनीकी सहायता से अपहृता बालिका का नंबर पता कर जानकारी लेने पर बालिका का पुणे महाराष्ट्र में होने की बात पता चली जिसके आधार पर लगातार पतासाजी कर बालिका को आरोपी के कब्जे से छुड़ा गया।अपहृत बालिका का बयान कराए जाने पर नाबालिग युवती के द्वारा बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की जानकारी दी गयी। जिसके बाद आरोपी चिचिरदा निवासी कन्हैया केवट पिता आशाराम केवट गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
