बिलासपुर // श्री गुरूनानक देव जी ने ऊंच-नीच, छुआछूत, भेदभाव और जातिवाद से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया है, उसे अमल में लायें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को बिलासपुर के गुरूनानक स्कूल परिसर में श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि समाज में जब कुरीतियां व्याप्त थी, ऐसे समय में गुरूनानक जी का अवतरण हुआ। वे बाल्यकाल से ही चिंतन, मनन करने वाले और मानवता के प्रति अगाद श्रद्धा उनके मन में रही है। छुआछूत को छोड़ सब एक साथ एक ही पंगत में भोजन करें, इसलिये लंगर प्रथा शुरू की। उन्होंने अज्ञानता के खिलाफ संदेश दिया। गुरूनानक देव जी एक मात्र ऐसे संत थे, जिन्होंने काफी लंबी दूरी पद यात्रा की और समानता, भाईचारा और प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सब एक ही ईश्वर के संतान हैं, इसमें भेदभाव नहीं होना चाहिये। समाज की समृद्धि, सुख, शांति के बिना संभव नहीं है। गुरू नानक देव जी ने एक सहज, सरल और संगठित समाज की नींव रखी। जिसमें जात-पांत और अमीर-गरीब के भेद को मिटाया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि करतारपुर की यात्रा के लिये प्रदेश सरकार की तरफ से व्यवस्था की गई है। इच्छुक व्यक्ति इस यात्रा में जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित शानदार कार्यक्रम के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में श्री गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ ने प्रकाश पर्व के संबंध में जानकारी देते हुए गुरू सिंह सभा एवं सिख समाज द्वारा पिछले एक वर्ष में जनकल्याण के लिये आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में विधायकद्वय शैलेष पाण्डेय एवं रश्मि सिंह, महाधिवक्ता सतीशचन्द्र वर्मा, मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा एवं बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized04/08/2026निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
बिलासपुर04/08/2026भाजपा में युवाओ को तरहीज… भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी…
बिलासपुर04/08/2026बिलासपुर प्रेस क्लब में संविधान उल्लंघन पर सदस्यों का फूटा आक्रोश,, अध्यक्ष का प्रभार बदलने का प्रस्ताव रखा गया… करीब 150 सदस्यों की बैठक में कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,, पत्रकारों ने कलेक्टर व सहायक पंजीयक को सौंपा ज्ञापन…
प्रशासन04/08/2026विकास के पथ पर बेलतरा की नई उड़ान: विधायक सुशांत शुक्ला की पहल से ₹3.61 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात… 10 गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन,, 11 स्थानों पर सीसी रोड निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति…
