
रायपुर // छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय व यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बिलासपुर की जनता की तरफ से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे जहां उनसे मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अरपा नदी के लिए दोनों बैराज शिव घाट और पचरी घाट के लिए 99 करोड़ रुपये देने के लिए , स्मार्ट सिटी की रोड और नाले के लिए, बिलासपुर का विकास में प्राथमिकता देने के लिए भी बहुत बहुत आभार व्यक्त किया साथ ही बिलासपुर को पहला फोर लेन ब्रिज जो विधानसभा से पारित हो चुका है बिलासपुर वासियों को इसकी सुविधा जल्द ही मिले उसके लिए सीएम से चर्चा भी किया । सीएम को शुभकामनाएं देते समय प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी मौजूद थे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/06/2026बिलासपुर के हॉकी सितारे अवि मानिकपुरी को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि… बिलासपुर, छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : विजय केशरवानी…
Uncategorized16/06/2026करोड़ो का मल्टीलेवल पार्किंग बना सफेद हाथी… सड़क पर पार्क हो रही गाड़ियां… कार्यवाई का भी डर नही… निगम प्रशासन और यातायात को मुह चिढ़ाती तस्वीर…
छत्तीसगढ़15/06/2026सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त… 8 को कारण बताओ नोटिस, 2 ठेकेदारों पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से मंगाया प्रतिवेदन…
बिलासपुर15/06/2026भारती नगर मुक्तिधाम का कायाकल्प: 1.5 करोड़ की लागत से हुआ जीर्णोद्धार, विधायक अमर अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण
