सोशल मीडिया के माध्यम से आम आदमी पार्टी खोलेगी भूपेश व केंद्र की भाजपा सरकार के स्वास्थ्य की अव्यवस्था की पोल – कोमल हुपेंडी…
केंद्र सरकार का राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भी होगा आम आदमी पार्टी के निशाने पर… भ्रष्ट सरकारों में दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को अपनाने की हिम्मत नहीं…
निजीकरण को बढ़ावा देने का करके, निजी लोगो की तिजोरियों को भरने का काम करना चाहती है सरकार…
July, 15/2021, बिलासपुर
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी कि विगत महीनों में राज्य के संयोजक कोमल हुपेंडी जी के नेतृत्व में ज़मीनी स्तर व सोशल मीडिया के माध्यम से भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना, सरकारी स्कूलों की बदहाली की पोल खोलने के बाद राज्य की स्वाथ्य व्यवस्था की पोल खोलने जा रही है।
इसके लिए आम आदमी पार्टी नेतृत्व में प्रत्येक जिला के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की टीम ज़मीन पर जाकर, जिला अस्पतालों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, वेलनेस सेंटरों का दौरा करेगी और वहाँ की स्थिति परिस्थितियों को वीडियोग्राफी के द्वारा प्रदेश की जनता के समक्ष रखेगी।इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)की भी जमीनी पड़ताल करेगी।
प्रियंका शुक्ला ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में विकास का जो दिल्ली मॉडल बना है, उसे अपनाना भ्रष्ट सरकारों के बस की बात नही है, दिल्ली में भ्रष्टाचार पर लगाम लगने से, जनता के बचे पैसे से दिल्ली मॉडल बना है। शिक्षा और स्वास्थ्य दिल्ली मॉडल के केंद्र में है इसलिए छत्तीसगढ़ में भी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर हमेशा संघर्ष करेगी, साथ ही सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य केंद्रों के दौरे का यह अभियान आगामी 15 दिनों तक सतत चलेगा।
आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है, देश के हर गरीब, शोषित, आम जनता तक, बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को लोगो तक पहुचाना, इसके लिए आम आदमी पार्टी प्रतिबद्ध है, और संघर्ष करते रहेगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
